द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सेना दिवस पर मैं…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
3 min read
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के जवानों, दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञतापूर्वक याद करता है। संकटों और आपदाओं के दौरान आपका मानवीय कार्य आपकी करुणा का प्रमाण है। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, सेना दिवस पर हमारे वीर भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय सेना अपने साहस, वीरता, बलिदान के लिए जानी जाती है। राष्ट्र की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रत्येक भारतीय भारतीय सेना का आभारी है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, भारतीय सेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सेना के जवानों ने अपने अदम्य शौर्य और पराक्रम से भारतीय थल सेना को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में स्थान दिलाया है। चाहे दुर्गम रेगिस्तान हों या बर्फीले पहाड़, हमारे जवानों ने अपने समर्पण व त्याग से विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च रखा है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को थल सेना दिवस पर नमन करता हूं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा, थल सेना दिवस पर भारत के सुरक्षा प्रहरी जवानों और सैन्य अधिकारियों का अभिवादन। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के साथ ही भारतीय थल सेना दुनिया भर में शांति स्थापना तथा देश में आपदा के समय नागरिकों की रक्षा, सहायता, राहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारतीय सेना का राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण का भाव हमें सदैव प्रेरित करता है।

हर साल 15 जनवरी को भारत अपने सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का सम्मान करने के लिए सेना दिवस मनाता है। यह महत्वपूर्ण दिन 1949 के उस महत्वपूर्ण अवसर की याद दिलाता है, जब जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करिअप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…