राष्ट्रपति मुर्मु बोत्सवाना पहुंचीं, दोनों देशों ने व्यापार, स्वास्थ्य और प्रोजेक्ट चीता पर सहयोग बढ़ाने का किया फैसला
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिडियन बोकॉ के साथ गाबोरोन में वार्ता करके व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, डिजिटल तकनीक और वन्यजीव संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिडियन बोकॉ के साथ गाबोरोन में वार्ता करके व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, डिजिटल तकनीक और वन्यजीव संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने बोत्सवाना को‘प्रोजेक्ट चीता’के अगले चरण के तहत भारत को चीता भेजने पर धन्यवाद दिया।राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, यह भारत की ओर से बोत्सवाना की पहली राष्ट्रपति स्तरीय यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मु अपने अंगोला और बोत्सवाना के राजकीय दौरे के अंतिम चरण में सोमवार (11 नवंबर 2025) को गाबोरोन पहुंचीं। उनके साथ जल शक्ति और रेल राज्य मंत्री वी. सोमन तथा सांसद पर्भुभाई नगरभाई वसावा और डी. के. अरुणा भी मौजूद थे।वार्ता के दौरान दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, कौशल विकास और रक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर बल दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत, बोत्सवाना के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और अफ्रीका के साथ साझेदारी को सशक्त करने के लिए भारत-अफ्रीका फोरम समिट के ढांचे में मिलकर कार्य करेगा।राष्ट्रपति बोकॉ ने भारत को “लोकतंत्र की जननी” बताते हुए कहा कि भारत ने बोत्सवाना के विकास में हमेशा प्रेरणा और सहयोग दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के शिक्षा, लैंगिक समानता और सामाजिक उत्थान के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर दोनों देशों के बीच फार्माकोपिया (औषध संहिता) पर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिससे बोत्सवाना के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती भारतीय दवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। भारत ने बोत्सवाना के अनुरोध पर एंटी-रेट्रोवायरल (एआरवी) दवाओं की आपूर्ति करने की भी घोषणा की।राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में महत्वपूर्ण पड़ाव है, विशेषकर साल 2026 में होने वाली राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
