द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति मुर्मु आज ओडिशा और कल लखनऊ में

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वो आज भुवनेश्वर और कल लखनऊ के गरिमामय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि वो आज भुवनेश्वर…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
1 min read
राष्ट्रपति मुर्मु आज ओडिशा और कल लखनऊ में

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वो आज भुवनेश्वर और कल लखनऊ के गरिमामय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि वो आज भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। कल राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ के वार्षिक थीम 2025-26, 'विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान' के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी।प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रपति इसके बाद लखनऊ में ही भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी और इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…