राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान तीन फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए
नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए तीन फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। आम लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। अंतिम प्रवेश शाम 5ः15 बजे तक होगा। रखरखाव…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम जनता के लिए तीन फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। आम लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। अंतिम प्रवेश शाम 5ः15 बजे तक होगा। रखरखाव दिवस होने के कारण प्रत्येक सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहेगा। इसके अलावा होली के अवसर पर चार मार्च को भी उद्यान बंद रहेगा।
राष्ट्रपति भवन के आज जारी आधिकारिक बयान के अनुसार अमृत उद्यान में प्रवेश और बुकिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी। इच्छुक नागरिक राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, बिना पूर्व बुकिंग आने वाले आगंतुकों के लिए प्रवेश द्वार के पास स्वयं-सेवा आगंतुक पंजीकरण कियोस्क की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास राष्ट्रपति एस्टेट के गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के पास स्थित है। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में शटल बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा सुबह 9ः30 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी। शटल बसों की पहचान ‘शटल सर्विस फॉर अमृत उद्यान’ बैनर से की जा सकेगी। राष्ट्रपति भवन प्रशासन ने नागरिकों से इस अवधि के दौरान अमृत उद्यान का भ्रमण कर इसकी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
