द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय खनन विद्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
1 min read
राष्ट्रपति बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय खनन विद्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

इसके बाद वे 31 जुलाई को झारखंड के देवघर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। यह समारोह राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि देवघर एम्स झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को नया आयाम दे रहा है।

अपनी यात्रा के अंतिम दिन एक अगस्त को राष्ट्रपति धनबाद स्थित भारतीय खनन विद्यालय (आईआईटी आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। आईआईटी आईएसएम देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है, जो खनन और भू-विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…