द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति ने 15 नर्सों को प्रदान किए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 15 नर्सों को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की…

Ragwendra P Singh
May 30, 2025
2 min read
राष्ट्रपति ने 15 नर्सों को प्रदान किए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 15 नर्सों को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए की थी।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

से रेखा रानी सरकार, आंध्र प्रदेश

वलिवेती सुभावती,

दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

से सरोज फकीरभाई पटेल,

लक्षद्वीप

से रजिया बेगम पी बी,

महाराष्ट्र

से सुजाता अशोक बागुल, असम

से बीना पानी डेका, अरुणाचल प्रदेश

से किजुम सोरा कारगा, नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल से डिम्पल अरोड़ा,

नर्स

दिल्ली

से

मेजर जनरल शीना पी डी,

कर्नाटक

से डॉ बानू एम आर, मणिपुर

से लीमापोकपम रंजीता देवी,

मिजोरम

से वी लालमंगई,

पुडुचेरी

से एल एस मणिमोझी, तमिलनाडु

से

अलामेलु मगयारकरसी और पश्चिम बंगाल

से

डॉली बिस्वास शामिल हैं।

इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश के समर्पित नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को अपने एक्स पर साझा किए अपने संदेश में जेपी नड्डा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान मानवता की सेवा के प्रति आपके समर्पण का जश्न मनाता है और आपको सकारात्मक प्रभाव डालते रहने के लिए प्रेरित करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…