राष्ट्रपति ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल लिया
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की। सर गंगाराम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के बेटे और…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की। सर गंगाराम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नई दिल्ली में सर गंगाराम कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल प्रदान करना है। राष्ट्रपति ने इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और रोगियों से बातचीत की। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले पांच दिनों से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। 81 वर्षीय सोरेन का गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
