द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर, मैं देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
1 min read
राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर, मैं देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पावन पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक है। मां दुर्गा का नौ रूपों में पूजन न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि यह हमें सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम महिलाओं के सम्मान और समाज में उनके उचित स्थान को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लें। मैं माँ दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि वे सभी को सद्बबुद्धि और साहस प्रदान करें तथा सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…