द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अटल टनल का दौरा

कुल्लू : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग स्थित सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टनल के निर्माण में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के योगदान की सराहना…

Ragwendra P Singh
October 7, 2026
1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अटल टनल का दौरा

कुल्लू : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग स्थित सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टनल के निर्माण में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के योगदान की सराहना की।राष्ट्रपति ने कहा कि सीमा सड़क संगठन के समर्पण और कठिन परिश्रम से निर्मित अटल टनल वैश्विक मानकों पर खरा उतरने वाला इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित बुनियादी ढांचा परियोजना देश के सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में भी निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने की भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।अटल टनल सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से मनाली वर्षभर लाहौल-स्पीति घाटी से जुड़ा रहता है। 9.02 किलोमीटर लंबी इस टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2020 में किया था।राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…