द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर

राष्ट्रपति 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की करेंगी अध्यक्षतागांधीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे 22 सितंबर को नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी…

Ragwendra P Singh
September 10, 2026
1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर

राष्ट्रपति 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की करेंगी अध्यक्षतागांधीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे 22 सितंबर को नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सानिध्य में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी।प्रवक्ता मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बताया कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के साथ-साथ गुजरात में आयोजित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भारतीय फिल्म जगत के प्रमुख कलाकार, निर्देशक, निर्माता, तकनीशियन और अन्य कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि हाल ही हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राष्ट्रपति के गुजरात दौरे और समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य सरकार की ओर से इस राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन को यादगार बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन राजधानी नई दिल्ली के बाहर, गुजरात में किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…