राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को निफ्ट के संयुक्त दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में शामिल होंगी। इस मौके पर सर्वोच्च संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) प्राप्त…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में शामिल होंगी। इस मौके पर सर्वोच्च संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के अनुसार इस समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता रचनात्मकता समर्पण और उपलब्धियां प्राप्त करने वाले स्नातक छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त दीक्षांत समारोह के बाद परिसरवार डिग्री वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां स्नातक छात्र औपचारिक रूप से अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे।संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 ऐसे विद्यार्थियों की पीढ़ी के उत्सव का अवसर होगा, जिन्होंने विचारों को संभावनाओं और सृजनात्मकता को प्रभाव में बदलना सीखा है। संस्थान से आगे बढ़ते हुए ये उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने साथ नए आख्यान गढ़ने, सार्थक समाधान सृजित करने और भारत के निरंतर विकसित हो रहे सृजनात्मक परिदृश्य में योगदान देने का आत्मविश्वास लेकर जाएंगे।इस मौके पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, शासी मंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, विद्वान और देश भर के 18 निफ्ट परिसर के स्नातक छात्र मौजूद रहेंगे।उल्लेखनीय है कि वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत 1986 में स्थापित एनआईएफटी अधिनियम, 2006 द्वारा शासित एक वैधानिक संस्थान है। वर्षों से, यह संस्थान फैशन शिक्षा के लिए एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला और शिल्प, अकादमिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, प्रौद्योगिकी, रचनात्मक सोच और उद्योग के साथ जुड़ाव को एक साथ लाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
