द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीबीजी ‘सोल्जराथॉन’ को वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति अंगरक्षक (पीबीजी) ‘सोल्जराथॉन’ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर इस पहल के संरक्षक और मिजोरम के राज्यपाल जनरल…

Ragwendra P Singh
August 2, 2026
1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीबीजी ‘सोल्जराथॉन’ को वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति अंगरक्षक (पीबीजी) ‘सोल्जराथॉन’ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर इस पहल के संरक्षक और मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने इस मौके पर विशेष डाक आवरण भी जारी किया।

 

राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित करिअप्पा परेड ग्राउंड में किया गया। ‘सोल्जराथॉन’ नागरिकों और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करने का अनूठा मंच है। ‘रन फॉर सोल्जर्स, रन विद सोल्जर्स’ के विज़न पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की समर्पण भावना, साहस और बलिदान को सम्मान देना है तथा नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के माध्यम से उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।

 

इस दौड़ का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया। इसमें पहली 3 किलोमीटर, दूसरी 5 किलोमीटर और तीसरी 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। ‘सोल्जराथॉन’ से प्राप्त राशि का उपयोग सशस्त्र बलों के पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्र, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण आदि के लिए किया जाएगा। साथ ही यह पहल पीबीजी के घोड़ों और जवानों के सहयोग के लिए भी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…