राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचीं रांची, कड़ी सुरक्षा के बीच लोकभवन पहुंचा काफिला
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रविवार की शाम रांची पहुंच गईं। वह विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका…

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रविवार की शाम रांची पहुंच गईं। वह विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक पूरे रूट लाइन पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से निकलने से पहले ही सुरक्षाकर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में थे। करीब 20 से 25 मिनट के भीतर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से लोकभवन पहुंच गया।
लोकभवन पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से संपूर्ण लोकभवन परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार की रात लोकभवन में ही विश्राम करेंगी। इसके बाद सोमवार को वह सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। दोनों स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और रात्रि विश्राम लोकभवन में ही करेंगी।
अपने दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति गुमला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
राष्ट्रपति का यह तीन दिवसीय झारखंड दौरा राज्य के सामाजिक, प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।-------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
