द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वेल्लोर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वेल्लोर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर परिसर का दौरा करेंगी। वे यहां स्वर्ण मंदिर परिसर में बने ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला…

Ragwendra P Singh
December 17, 2025
2 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वेल्लोर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वेल्लोर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर परिसर का दौरा करेंगी। वे यहां स्वर्ण मंदिर परिसर में बने ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

 

जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, वेल्लोर शहर और विशेष रूप से स्वर्ण मंदिर के आसपास के इलाकों में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र को रेड ज़ोन घोषित करते हुए ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

 

सुरक्षा के तहत पुलिस ने मंदिर के आसपास स्थित अरीयूर क्षेत्र के हॉस्टलों में ठहरे विदेशी और बाहरी लोगों की कड़ी जांच की, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। विशेष सुरक्षा बल के तीन उप वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों के नेतृत्व में टीम ने पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

 

मंदिर परिसर में दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11:05 बजे तिरुपति से श्रीपुरम पहुंचेंगी। वे ध्यान मंडप का उद्घाटन करने के बाद भगवान के दर्शन करेंगी और दोपहर 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से तिरुपति के लिए रवाना होंगी।

 

इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि भी सुबह चेन्नई से सड़क मार्ग के जरिए श्रीपुरम पहुंचेंगे और उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

 

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान श्रीपुरम–होसुर रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…