राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी
देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व नैनीताल के दौरे पर रहेंगी। तीनों जिले हाई अलर्ट पर रहेंगे।आज राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह…

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व नैनीताल के दौरे पर रहेंगी। तीनों जिले हाई अलर्ट पर रहेंगे।आज राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में प्रातः 10. 30 बजे से दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव व पतंजलि विश्व विद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण समारोह में मौजूद रहेंगे।समारोह में 54 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, साथ ही 62 शोधार्थियों को पीएचडी, 3 विद्वानों को डी.लिट. की उपाधि और 744 स्नातक व 615 परास्नातक विद्यार्थियों सहित कुल 1424 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सुरक्षा इंतजामों पर कड़ी नजर रखी रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
