राष्ट्रपति और रक्षामंत्री ने एशियन खेल में भारतीय विजेताओं को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एशियन खेल के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाली नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत, मनीषा कीर और पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) स्पर्धा में सिल्वर मेडल…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एशियन खेल के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाली नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत, मनीषा कीर और पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले मुरली श्रीशंकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी सटीकता और एकाग्रता की वजह से ही आपको यह सफलता मिली है। उम्मीद है कि आप भविष्य में भी ऐसी ही कई यादगार उपलब्धियां हासिल करती रहेंगी।"राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लिए गर्व का पल है। मुरली श्रीशंकर ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की लंबी कूद (लॉन्ग जंप) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। वे और ऊंचाइयां हासिल करते रहें, नए कीर्तिमान स्थापित करें और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हमारे युवाओं को प्रेरित करते रहें।उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाजी टीम ने एशियाई खेल 2026 में मंगलवार को रजत पदक जीता। वहीं, नीरू धांडा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत की पदक उम्मीदें भी कायम रखीं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
