राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बी. सी. खंडूरी के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी के निधन पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सैन्य सेवा और राजनीतिक…

नई दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी के निधन पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सैन्य सेवा और राजनीतिक जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी.सी. खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने जन सेवा के क्षेत्र में ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि बी.सी. खंडूरी के निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और दुर्लभ ईमानदारी वाले राजनेता को खो दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही में देहरादून यात्रा के दौरान उनकी खंडूरी से मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने लोकसभा में सहयोगी के रूप में पुराने संबंधों को याद किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत तक खंडूरी का योगदान बहुमूल्य रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए खंडूरी हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल प्रेरणादायक रहा और देशभर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि ‘गोल्डन क्वाड्रिलेटरल’ और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के जरिए भारत के सड़क बुनियादी ढांचे को बदलने में खंडूरी का दूरदर्शी योगदान देश के विकास इतिहास में मील का पत्थर बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
