द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 89 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। वो बाबा नीब करौरी…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
1 min read
राष्ट्रपति आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 89 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। वो बाबा नीब करौरी के दर्शन भी करेंगी। उनके तीन दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण का आज अंतिम दिन है। इसके बाद राष्ट्रपति नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने कल राजभवन नैनीताल के वर्चुअल टूर का लोकार्पण करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपने गठन से अब तक निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि की दिशा में अग्रसर है। राजभवन की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि यह वर्चुअल टूर लोगों को राजभवन की स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराएगा। इसे राजभवन की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। इस अवसर पर राजभवन नैनीताल पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें उसकी गौरवशाली विरासत और स्थापत्य सौंदर्य को दर्शाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…