द इंडियन व्यू

राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर सपा की राजनीति निंदनीय : भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विषय पर की जा रही राजनीति बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर सपा की राजनीति निंदनीय : भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विषय पर की जा रही राजनीति बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ संभाल रही है तथा सभी प्रक्रियाएं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ रही हैं।

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से कहा कि जो लोग कभी यह दावा करते थे कि अयोध्या यहीं नहीं थी और भगवान श्रीराम का अस्तित्व ही नहीं था, वही आज इस मुद्दे पर चिंता जताने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही वे लोग हैं जिनके शासन में कारसेवकों के खून से सरयू नदी लाल हुई थी।

 

उन्होंने कहा कि जिन्होंने अयोध्या का अपमान किया, उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई और सरयू को रक्तरंजित किया, यदि वही लोग आज चिंता व्यक्त कर रहे हैं तो यह चिंता नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक मंशा को दर्शाता है।

 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को संसद की कार्रवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करने लगे। वहीं, सपा सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…