द इंडियन व्यू

राम मंदिर के शिखर के साथ ही अन्य सात मंदिरों पर भी ध्वज पताका फहराई जाएगी : नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या : राम नगरी अयाेध्या में आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस संदर्भ में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बुधवार को बताया कि शेषावतार…

Ragwendra P Singh
November 19, 2025
1 min read
राम मंदिर के शिखर के साथ ही अन्य सात मंदिरों पर भी ध्वज पताका फहराई जाएगी : नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या : राम नगरी अयाेध्या में आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस संदर्भ में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बुधवार को बताया कि शेषावतार मंदिर और परकोटा क्षेत्र के छह पंचायती मंदिरों पर भी ध्वज पताका फहराई जाएगी। ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे।उन्होंने बताया कि धर्म ध्वज पताका का दो बार सफल ट्रायल किया जा चुका है। सभी तकनीकी तैयारियां राम मंदिर निर्माण समिति की देखरेख में पूरी कर ली गई हैं। पताका 11 मीटर चौड़ी और 22 मीटर लंबी है, जिसे रस्सी, पुली और मशीन के द्वारा शिखर तक ले जाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो। 25 नवंबर को ध्वजारोहण के चलते श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन नहीं मिल पाएंगे। 26 नवंबर को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हाेने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।