रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हुए अभिषेक मनु सिंघवी, बोले 'सच में आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव'
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी रविवार सुबह अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। राम लला के दर्शन को अपना दिव्य सौभाग्य और आत्मा को झकझोरने वाला अनुभव करार दिया। रामलला…

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी रविवार सुबह अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। राम लला के दर्शन को अपना दिव्य सौभाग्य और आत्मा को झकझोरने वाला अनुभव करार दिया।
रामलला के दर्शन और मंदिर में प्रार्थना अर्पित करने के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा की।
अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पोस्ट में लिखा, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने और आज सुबह की आरती के दौरान प्रार्थना करने का दिव्य सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री राम हमारे देश को शांति, सद्भाव और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम!
वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, अयोध्या की पवित्र भूमि पर घूमते हुए मुझे एक अवर्णनीय शांति का अनुभव हुआ - भगवान श्री राम की जन्मभूमि की दिव्य आभा हर कोने को भक्ति और शांति से भर देती है। घाट, मंदिर और लोगों की अटूट आस्था अयोध्या को एक कालातीत आध्यात्मिक खजाना बनाती है। वास्तव में एक आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव!
इससे पहले, शनिवार को अभिषेक मनु सिंघवी ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद वह लेटे हुए हनुमान जी समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। संगम स्नान के बाद नौका विहार का भी आनंद लिया। इस संबंध में एक्स पर उन्होंने लिखा, प्रयागराज में पावन संगम तट पर नौका विहार का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ। गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पवित्र संगम में आस्था और आध्यात्मिक शांति का एहसास हुआ। महाकुंभ का यह दिव्य माहौल अद्वितीय है!
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
