द इंडियन व्यू

रामनाथ कोविंद से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

नई दिल्ली : भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात हुई। यह मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निवास पर हुई।…

Ragwendra P Singh
August 20, 2025
2 min read
रामनाथ कोविंद से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

नई दिल्ली : भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात हुई।

यह मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निवास पर हुई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।

उन्होंने लिखा, आज मेरे निवास पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। रामनाथ कोविंद, जो 2017 से 2022 तक भारत के राष्ट्रपति रहे, देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं। वहीं, अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सहकारिता और राजनीतिक रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अमित शाह ने मंगलवार को ही नई दिल्ली में आपदा प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता की।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में आपदा प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता की।

उन्होंने एक्स में लिखा, मोदी सरकार गति, दक्षता, सटीकता और क्षमता निर्माण के मंत्र के साथ आपदाओं से निपटने के लिए अपनी प्रतिक्रिया को आकार देकर एक आपदा-प्रतिरोधी भारत के निर्माण की दिशा में दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है। जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता के माध्यम से आपदाओं के जोखिम को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बादल फटने और भूस्खलन से अधिक कुशलता से निपटने के लिए एक नई रणनीति जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…