राधाकृष्णन की जीत पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, इंडिया गठबंधन में दरार के संकेत
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद पर एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे ना सिर्फ एनडीए की जीत बताया, बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में बढ़ती असहमति और…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद पर एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे ना सिर्फ एनडीए की जीत बताया, बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में बढ़ती असहमति और दरार का संकेत भी दिया।
बृजमोहन अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, मैं सीपी राधाकृष्णन को, एनडीए परिवार को, और उन सभी को जो एनडीए में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने राधाकृष्णन को वोट दिया, उन्हें भी बधाई देता हूं। यह जीत केवल एनडीए की नहीं, बल्कि उन देशभक्तों की भी है जो अब पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राधाकृष्णन की जीत में कई सांसदों ने इंडिया गठबंधन की लाइन से हटकर वोट डाला, यानी क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन केवल स्वार्थ का गठबंधन है। इसमें कई लोग केवल मजबूरी में शामिल हैं, लेकिन वे वास्तव में देशभक्त हैं, राष्ट्रवादी हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास चाहते हैं।
भाजपा सांसद ने सीपी राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और मूल्यों का सच्चा प्रहरी बताया।
उन्होंने कहा, राधाकृष्णन देशभक्त हैं, भारतीय संस्कृति और परंपराओं में आस्था रखने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही बेहतर चलेगी, संविधान की रक्षा होगी और राष्ट्रपति के साथ मिलकर वे देश की प्रतिष्ठा और सम्मान को नई ऊंचाई देंगे।
अग्रवाल ने दावा किया कि विपक्ष के कई सांसद अब खुलकर पीएम मोदी और एनडीए की नीतियों में विश्वास जता रहे हैं।
उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है कि अब इंडिया गठबंधन के अंदर से भी नेता धीरे-धीरे मोदी सरकार पर भरोसा दिखा रहे हैं। वे अपने दल की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में फैसले ले रहे हैं। यह लोकतंत्र की जीत है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
