द इंडियन व्यू

राज्य सभा ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

नई दिल्ली : राज्य सभा ने शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 83वीं वर्ष गांठ के मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि 9 अगस्त को ऐतिहासिक…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
राज्य सभा ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

नई दिल्ली : राज्य सभा ने शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 83वीं वर्ष गांठ के मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि 9 अगस्त को ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ है, जो हमारे राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक क्षण है। 9 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू किया गया भारत छोड़ो आंदोलन ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंत के लिए एक निर्णायक और शक्तिशाली आह्वान था। 'करो या मरो' के आह्वान के साथ इस आंदोलन ने स्वतंत्रता के साझा उद्देश्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के पुरुषों और महिलाओं, युवाओं और वृद्धों को एकजुट किया। कठोर दमन, कारावास और क्रूर दमन का सामना करने के बावजूद भारत के लोगों ने असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा और तत्परता का संचार किया और पांच वर्ष बाद भारत की अंतिम स्वतंत्रता की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि अपने इतिहास के इस ऐतिहासिक अध्याय को याद करते हुए हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों के रूप में स्वतंत्रता, लोकतंत्र और न्याय के उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें, जिन्हें भारत छोड़ो आंदोलन ने इतनी बहादुरी से कायम रखा। साथ ही मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए खुद को पुनः समर्पित करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…