राज्यसभा में राजद सांसद ने कहा, 'देश में बाबाओं की फैक्ट्री है, यह बंद हो'
नई दिल्ली। राज्यसभा में बोलते हुए राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि देश में बाबाओं की एक फैक्ट्री आ गई है और यह फैक्ट्री बंद होनी चाहिए। हर धर्म के अंदर इस तरह के अंधविश्वास पैदा हो रहे हैं। राज्यसभा में राष्ट्रपति के…

नई दिल्ली। राज्यसभा में बोलते हुए राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि देश में बाबाओं की एक फैक्ट्री आ गई है और यह फैक्ट्री बंद होनी चाहिए। हर धर्म के अंदर इस तरह के अंधविश्वास पैदा हो रहे हैं।
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल एक साझा पॉलिटिकल विल लें कि कोई भी वीवीआईपी दर्शन किसी मंदिर, किसी दरगाह में नहीं होना चाहिए। देश में धर्मांधता और धार्मिकता का फर्क मिटता जा रहा है। हम धार्मिक देश हैं, हजारों साल से हम धार्मिक देश हैं। यहां धर्मांधता नई चीज है। प्रतिदिन देखो हर घंटे कई नए बाबा आ रहे हैं। वे ग्रह-नक्षत्र देखकर बताते हैं कि कभी नहीं नहाया तो कोई पाप नहीं मिटेंगे। यह परिपाटी संविधान के दृष्टिकोण से भी बंद होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह जो रिलिजियस बाबाओं की प्रोडक्शन फैक्ट्री आ गई है, इनके उत्पादन पर भी रोक लगनी चाहिए। हर धर्म के अंदर इस तरह के अंधविश्वास पैदा हो रहे हैं। उन्होंने सदन में आर्थिक असमानता का विषय उठाया। मनोज झा ने कहा कि यह असमानता आने वाले वर्षों में और अधिक परेशान करेगी। मुझे बिलेनियर्स से परेशानी नहीं है। लेकिन, लोगों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। हम यह जानते हैं कि बेरोजगारी का त्वरित समाधान किसी के पास नहीं है। लेकिन, बेरोजगारी के लिए ब्लूप्रिंट क्या है? बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए पहली शर्त यह है कि यह मानना आवश्यक है कि बेरोजगारी है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन युवाओं में से दो बेरोजगार हैं। बिहार में उच्च पदों की परीक्षाएं लेने वाली एक संस्था है। उस संस्था का करिकुलम वाइटल कहता है कि बीते कुछ वर्षों में कोई भी परीक्षा बिना रिगिंग के नहीं हुई है। यदि वहां जाकर न्याय मांगो तो युवाओं पर लाठीचार्ज होता है।
उन्होंने रेल मंत्री से ट्रेनों की व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री वेश बदलकर व्यवस्था का जायजा लें तो उन्हें असली हालत का पता लगेगा।
उन्होंने कहा कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं, अभी यूजीसी का ड्राफ्ट रेगुलेशन आया। यह ड्राफ्ट रेगुलेशन विश्वविद्यालय की मौत की इबारत है। यह विश्वविद्यालय, शिक्षक और छात्र विरोधी है। कहीं ऐसी योजना तो नहीं है कि पूरी शिक्षा व्यवस्था हम निजी हाथों में सौंप दें। शिक्षकों के पदों पर भर्ती को लेकर एक श्वेत पत्र आना चाहिए कि विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं में एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण को लेकर क्या स्थिति है?
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
