द इंडियन व्यू

राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

नर्ई दिल्ली : संसद की विशेष तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन गुरुवार को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। राज्यसभा ने सदन की पूर्व सदस्य मोहसिना किदवई और…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
2 min read
राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

नर्ई दिल्ली : संसद की विशेष तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन गुरुवार को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। राज्यसभा ने सदन की पूर्व सदस्य मोहसिना किदवई और पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

तीन दिवसीय बैठक में कल राज्यसभा में महिला आरक्षण की राह प्रशस्त करने वाले संविधान संशोधन विधेयक और दो अन्य विधेयकों पर चर्चा शुरु होगी। आज लोकसभा में इसपर चर्चा हो रही है और कल इन्हें सदन से पारित कराया जाएगा।

 

राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने तेराश गोवाला (भाजपा असम), जोगेन मोहन (भाजपा असम), सुजीत कुमार (भाजपा ओडिशा), डॉ अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस तेलंगाना), वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस तेलंगाना), विनोद कुमार तावड़े (भाजपा महाराष्ट्र), अनुराग शर्मा (कांग्रेस हिमाचल प्रदेश), संजय भाटिया (भाजपा हरियाणा), प्रमोद बोरो (यूपीपी (एल) असम), करमवीर सिंह बौद्ध (कांग्रेस हरियाणा), फूलो देवी नेतम (कांग्रेस छत्तीसगढ़), लक्ष्मी वर्मा (भाजपा छत्तीसगढ़), शिवेश कुमार (भाजपा बिहार), रामनाथ ठाकुर (जेडी(यू) बिहार) और उपेन्द्र कुशवाहा (आरएलएम बिहार) को शपथ दिलाई। उपसभापति ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी।

 

नितिन नवीन ने एक्स पर कहा, "आज संसद के उच्च सदन, राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रसेवा के एक नए अध्याय का शुभारंभ कर रहा हूं। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। मैं संकल्प लेता हूँ कि सदन में बिहार की आवाज को मुखरता से उठाते हुए, ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति एवं जन-आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहूंगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…