द इंडियन व्यू

राज्यसभा में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने की मांग

नई दिल्ली। संसद में मंगलवार को पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने की मांग की गई। यह मांग तृणमूल कांग्रेस सांसद रीताब्रता बनर्जी ने राज्यसभा में रखी। रीताब्रता बनर्जी ने शून्यकाल के दौरान सदन में कहा कि पश्चिम…

Ragwendra P Singh
February 4, 2025
2 min read
राज्यसभा में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने की मांग

नई दिल्ली। संसद में मंगलवार को पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने की मांग की गई। यह मांग तृणमूल कांग्रेस सांसद रीताब्रता बनर्जी ने राज्यसभा में रखी।

रीताब्रता बनर्जी ने शून्यकाल के दौरान सदन में कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला किया जाए। यह एक तरह से पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा।

तृणमूल सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की आवश्यकता है। राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से उस प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार लगातार पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला रखने की मांग करती आ रही है। मंगलवार को तृणमूल सांसद ने राज्यसभा में एक बार फिर से यही मांग दोहराई है।

वहीं, कई सांसद कुंभ में हुई भगदड़ के विषय पर मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा चाहते थे। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, रामजीलाल सुमन, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा तथा कुछ अन्य सांसदों ने नियम 267 के तहत सभापति को चर्चा का नोटिस दिया था। चर्चा की मांग कर रहे इन सांसदों का कहना था कि वे कुंभ मेले के दौरान हुई कथित अव्यवस्थाओं पर चर्चा चाहते हैं।

सदन का संचालन कर रहे उपसभापति ने बताया कि नियम 267 के तहत चर्चा की अनुमति नहीं दी गई है। नियम 267 के तहत सदन की अन्य सभी कार्यवाहियों को स्थगित कर केवल संबंधित विषय पर चर्चा कराई जाती है। इस नियम के अंत में वोटिंग का भी प्रावधान है। हालांकि पहले से तय नियमों का हवाला देते हुए उपसभापति ने नियम 267 के तहत चर्चा की अनुमति से इनकार कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…