राज्यसभा में कमल हासन सहित चार सदस्यों ने ली शपथ
नई दिल्ली : अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन सहित तमिलनाडु के चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। तीन अन्य सदस्यों में पी.विल्सन, एसआर शिवलिंगम और रजति सलमा शामिल हैं। कमल हासन…

नई दिल्ली : अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन सहित तमिलनाडु के चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। तीन अन्य सदस्यों में पी.विल्सन, एसआर शिवलिंगम और रजति सलमा शामिल हैं। कमल हासन ने तमिल भाषा में शपथ ली।
70 वर्षीय हासन 12 जून को डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।। हासन ने 2017 में भ्रष्टाचार से लड़ने, ग्रामीण विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी पार्टी की स्थापना की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को लगभग 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां हासन कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा की वनाथी श्रीनिवासन से मामूली अंतर से हार गए थे। कमल हासन के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि सत्तारूढ़ डीएमक को अपना समर्थन दिया था।
शपथ ग्रहण के बाद बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करने वाले विपक्ष के स्थगन नोटिस अस्वीकार किए जाने के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें नियम 267 के तहत 28 नोटिस मिले हैं, जिनमें एसआईआर, अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित भेदभाव और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की गयी है।
दोपहर तक के स्थगन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रश्नकाल के दौरान बोलने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों का विरोध जारी रहा। लगातार विरोध के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
