द इंडियन व्यू

राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन बुधवार तक स्थगित

नई दिल्ली : विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया गया। इसके बाद सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही…

Ragwendra P Singh
July 28, 2026
2 min read
राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन बुधवार तक स्थगित

नई दिल्ली : विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया गया। इसके बाद सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

दोपहर बाद भोजनावकाश के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, उपसभापति हरिवंश ने सरकारी विधायी कार्य शुरू करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्तुत करने की अनुमति दी।

 

विधेयक पेश करते हुए मांझी ने कहा कि वर्ष 2006 में बने एमएसएमई विकास अधिनियम में समय के साथ संशोधन की आवश्यकता महसूस की गई है। उन्होंने कहा कि संशोधन का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के प्रावधानों को और प्रभावी बनाना, नियमों के उल्लंघन पर दंड को अधिक कठोर करना तथा जुर्माने के प्रावधानों को सशक्त बनाना है।

 

उन्होंने कहा कि संशोधन के माध्यम से व्यापार से संबंधित कुछ प्रक्रियाओं को अनिवार्य बनाया जा रहा है, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अपने बकाया का भुगतान प्राप्त करने में सुविधा होगी और कारोबारी लेन-देन में अधिक पारदर्शिता आएगी।

 

इस दौरान विपक्षी सदस्य राष्ट्रीय राजधानी में नीट पेपर लीक मामले के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहे थे, जबकि सत्ता पक्ष ने इसका विरोध किया।

 

लगातार हंगामे के बीच उपसभापति ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन शोर-शराबा नहीं थमने पर राज्यसभा की कार्यवाही 29 जुलाई को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…