राज्यसभा चुनाव 2026: तृणमूल नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के राहुल सिन्हा ने भी भरा पर्चा
कोलकाता : राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पार्टी की ओर से अभिनेत्री कोएल मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस…

कोलकाता : राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पार्टी की ओर से अभिनेत्री कोएल मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन के साथ ही राज्य की राजनीति में उच्च सदन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। राजीव कुमार राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं। मेनका गुरुस्वामी संवैधानिक मामलों की विशेषज्ञ वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जानी जाती हैं, जबकि कोएल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्री हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नामों के जरिए तृणमूल ने राजनीतिक, प्रशासनिक, विधिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों का संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।
इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिन्हा भी पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी यह संदेश देती है कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित समय पर सम्मान देती है। उन्होंने बंगाल के कल्याण और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की बात दोहराई।
उल्लेखनीय है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान 16 मार्च को होगा और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिससे ये सीटें रिक्त होंगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 05 मार्च थी। 06 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 09 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित समयसीमा के बीच चुनाव आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
