द इंडियन व्यू

राज्यसभा के सभापति ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव के साथ आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।बैठक में सत्र के दौरान सदन के…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
राज्यसभा के सभापति ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव के साथ आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।बैठक में सत्र के दौरान सदन के सुचारू संचालन, कार्यसूची प्रबंधन और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। सभापति ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सत्र के दौरान सभी प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों ताकि सदन का कामकाज प्रभावी ढंग से चल सके।राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सत्र में महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही को अधिक उत्पादक और सुव्यवस्थित बनाने के उपायों पर भी विचार किया गया।उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र 01 से 19 दिसंबर तक चलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…