द इंडियन व्यू

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
1 min read
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज उपसभापति ने बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण, बंगाली प्रवासियों को निशाना बनाने और छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ़्तारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के नोटिसों का उल्लेख किया। उन्होंने इनमें से किसी पर भी विचार करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा रहेगी जारी

मंगलवार को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर शुरू हुई चर्चा बुधवार को भी जारी रहेगी। आज देर शाम तक इस पर चर्चा होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और सदन के नेता जेपी नड्डा आज राज्यसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन वक्तव्य दे सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…