राजस्थान : दौसा सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का किया ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राजस्थान के दौसा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, दौसा-मनोहरपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।
दौसा में पिकअप और कंटेनर के बीच तेज टक्कर हो गई। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर रोड पर बापी के पास हुआ, जब लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। इस भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि 10 की मौके पर मौत हो गई, जिसमें 7 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं, एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
