द इंडियन व्यू

राजस्थान के खिलाफ होम ग्राउंड पर दिल्ली को जीत की आस

आईपीएल का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों का साथ देने वाला मैदान रहा है। पिच हाई स्कोरिंग मुकाबले वाली है। आउटफील्ड काफी तेज…

Ragwendra P Singh
April 16, 2025
2 min read
राजस्थान के खिलाफ होम ग्राउंड पर दिल्ली को जीत की आस

आईपीएल का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों का साथ देने वाला मैदान रहा है। पिच हाई स्कोरिंग मुकाबले वाली है। आउटफील्ड काफी तेज रहता है।

साभार : गूगल

दोनों तरफ की स्क्वॉयर बाउंड्रीज छोटी हैं। फ्लैट विकेट और छोटी बाउंड्रीज के चलते बल्लेबाज यहां पर रनों की झड़ी लगा देते हैं। सीजन के इन दिनों में दिल्ली में ओस पड़ने का अनुमान रहता है। इसके चलते टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाती है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने को तवज्जो देती है।

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मैच की शुरुआत के दौरान दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। मैच खत्म होते-होते इसमें गिरावट आएगी और यह 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मैच के दौरान ह्यूमैडिटी का भी फैक्टर काफी अहम होगा। यहां पर 21 से 32 फीसदी तक ह्यूमैडिटी रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है।

अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस खेला गया था। यह आईपीएल का 29वां मैच था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता था और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

मुंबई से तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए थे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40 और नमन धीर ने 38 रनों की छोटी, लेकिन अहम पारियां खेली थीं। इसकी बदौलत मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम करुण नायर की 89 रनों की शानदार पारी के बावजूद यह मैच हार गई थी। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 12 रन से जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।