द इंडियन व्यू

राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
July 28, 2026
2 min read
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर प्रस्तुति दी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन नहीं दिया।

 

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मुक्त व्यापार समझते से देश को होने वाले आर्थिक और व्यापारिक लाभों की जानकारी दी और बैठक में एक प्रस्ताव भी पढ़ा।

 

वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'लल्लन सिंह' ने मत्स्य पालन (फिशरीज) विभाग से जुड़ी योजनाओं, उपलब्धियों और इस क्षेत्र में हुए कार्यों पर प्रस्तुति दी।

 

बैठक के बाद सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया को बताया कि फ्री ट्रेड के बारे में सांसदों को जानकारी दी गई। साल 2013- 2014 तक भारत पर भारी ड्यूटी लगा करती थी। लेकिन आज दुनिया के विकसित देश हमारे देश के साथ फ्री ट्रेड समझते के तहत व्यापार कर रहे हैं। दूसरी बात सभी सांसदों को आज जो शिक्षा संबंधी विधेयक आ रहा है उस पर जानकारी दी गई। उस पर भाग लेने की बात कही गई। बैठक में पहली बार नवगठित नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया गया। यह दल विपक्ष से अलग हुए 20 सांसदों से मिलकर बना है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीयमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित एनडीए के कई सांसद और नेता मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…