रांची पहुँचे रोहित व विराट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी तेज
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए रांची पहुंच गए हैं। बुधवार 26 नवंबर को रोहित शर्मा मुंबई से अलीबाग गए थे, जहां वह अपने फार्महाउस का काम देखने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने…

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए रांची पहुंच गए हैं। बुधवार 26 नवंबर को रोहित शर्मा मुंबई से अलीबाग गए थे, जहां वह अपने फार्महाउस का काम देखने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई से रांची की उड़ान भरी और वे वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले वहां पहुंच गए।
विराट कोहली भी एमएस धोनी के शहर रांची पहुंच चुके हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात कर सकते हैं, क्योंकि धोनी आईपीएल की तैयारी करने के लिए लगभग हर दिन रांची के स्टेडियम में जाते रहते हैं।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज की बात करें तो सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में रविवार 30 नवंबर को खेला जाना है। काफी समय के बाद रांची में वनडे इंटरनेशनल मैच आयोजित होगा। आखिरी बार भी किसी वनडे इंटरनेशनल मैच में इंडिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत इस मैदान पर हुई थी।

9 अक्टूबर 2022 को वह मुकाबला खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसमें श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा था। हालांकि, वह अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वे चोट के कारण काफी समय तक टीम से दूर रहेंगे। बता दें, रोहित शर्मा आखिरी बार किसी प्रोफेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज में नजर आए थे।
आखिरी मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से दमदार शतक निकला था और टीम इंडिया को जीत भी मिली थी। भारतीय टीम उस मैच में जीत तो गई थी, लेकिन सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर ली थी, क्योंकि बारिश के कारण पहला मुकाबला छोटा हो गया था, जबकि दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी।
अब विराट कोहली और रोहित शर्मा से उम्मीद होगी कि भारतीय फैंस को वे अपनी सरजमीं पर जीत दिलाएं और फैंस को खुश करें।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 30 नवंबर को रांची में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो बुधवार 3 दिसंबर को आयोजित होगा। आखिरी वनडे इस सीरीज का शनिवार 6 दिसंबर को वाइजैग में खेला जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
