द इंडियन व्यू

रसेल की तूफानी पारी भी नाइट राइडर्स को नहीं दिला सकी जीत, दुबई कैपिटल्स ने मारी बाज़ी

आंद्रे रसेल की आख़िरी ओवरों में खेली गई आक्रामक पारी भी अबुधाबी नाइट राइडर्स को जीत तक नहीं पहुंचा सकी और आईएलटी20 के रोमांचक मैच में दुबई कैपिटल्स ने नौ रन से बाज़ी मार ली। 196 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
1 min read
रसेल की तूफानी पारी भी नाइट राइडर्स को नहीं दिला सकी जीत, दुबई कैपिटल्स ने मारी बाज़ी

आंद्रे रसेल की आख़िरी ओवरों में खेली गई आक्रामक पारी भी अबुधाबी नाइट राइडर्स को जीत तक नहीं पहुंचा सकी और आईएलटी20 के रोमांचक मैच में दुबई कैपिटल्स ने नौ रन से बाज़ी मार ली।

196 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की उम्मीदें तब जगीं जब रसेल ने नाबाद 53 रन ठोके। लेकिन टीम आठ विकेट पर 187 रन ही बना सकी।

इससे पहले दुबई कैपिटल्स ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शायन जहांगीर की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर पांच विकेट पर 196 रन खड़े किए। जहांगीर ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वह रन आउट होकर शतक से एक रन दूर रह गए।

@ADKRiders

उनके साथ जोर्डन कॉक्स ने 29 रन बनाए और दोनों ने मिलकर शुरुआती झटकों के बाद 115 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।

रसेल की विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने मुकाबले को अंत तक रोमांचक बनाए रखा, लेकिन दुबई कैपिटल्स ने दबाव में संयम दिखाते हुए नाइट राइडर्स को लक्ष्य से दूर रखा और करीबी मुकाबले में जीत सुनिश्चित की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।