द इंडियन व्यू

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कालजयी रचनाएं प्रेरक

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को महान साहित्यकार, कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कालजयी रचनाएं प्रेरक

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को महान साहित्यकार, कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रवींद्रनाथ टैगोर, जिन्हें गुरुदेव के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से विश्व साहित्य और संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया।

उनकी पुण्यतिथि पर इन नेताओं ने उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान साहित्यकार, राष्ट्रगान के रचयिता और भारतीय दर्शन के वैश्विक प्रचारक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी कालजयी रचनाओं ने राष्ट्र को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और स्वाधीनता की भावना से ओतप्रोत कर नया मार्ग प्रशस्त किया। विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शिक्षा को सशक्त बनाया और देश को राष्ट्रगान का गौरव प्रदान किया। गुरुदेव के विचार युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।“

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रगान जन-गण-मन के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान साहित्यकार, विचारक एवं दार्शनिक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी अद्वितीय साहित्यिक कृतियां और राष्ट्र जागरण में उनका योगदान युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।“

वहीं, सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “साहित्य की बहु-विधाओं के मर्मज्ञ, भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से स्वसंस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद की चेतना का संचार कर उन्होंने जन-जन में स्वतंत्रता का प्रेरणा दीप प्रज्ज्वलित किया। आपका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए पथ प्रदर्शक है।“

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रगान के रचयिता, महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी लेखनी से झलकते मानवीय मूल्य, एकता का संदेश और सांस्कृतिक विविधता की भावना ‘जन-गण-मन’ में आज भी गूंजती है। गुरुदेव के विचार हमेशा सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।“

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…