रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर को डरबन में होगी और तीसरा मैच 30 सितंबर को खेला…

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर को डरबन में होगी और तीसरा मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा। रबाडा को एक हफ्ते पहले हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने रबाडा की चोट के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने यह कन्फर्म किया है कि रबाडा कम-से-कम अगले साढ़े चार हफ्ते तक खेल से दूर रहेंगे। रबाडा उस टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं जो नामीबिया में ट्राई-सीरीज खेलने गई है।सीएसए ने क्रिकइन्फो को बताया कि रबाडा वर्तमान में क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मेडिकल टीम की निगरानी में चोट से उबरने के शुरुआती चरण से गुजर रहे हैं।सीएसए ने कहा कि रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24-30 सितंबर तक होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह अपने पुनर्वास के माध्यम से कैसे आगे बढ़ते हैं, उनके चयन पर निर्णय सीरीज के करीब लिया जाएगा।'नामीबिया में चल रही ट्राई-सीरीज की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया से मिली शुरुआती हार से उबरते हुए अगले मैच में जिम्बाब्वे पर सात विकेट से जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
