‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के…

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश है और यदि संविधान नहीं होता, तो आज का भारत इस स्वरूप में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को कमजोर करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य इसे मजबूत और सुरक्षित रखना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि संविधान का संदेश देश के हर कोने तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक इसके महत्व को समझे। इसके लिए युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
