द इंडियन व्यू

रक्षा मंत्री से मिले सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, कई अहम मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

नई दिल्ली : देश के 31वें सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभालने के बाद गुरुवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह बैठक भारतीय सेना की संचालन संबंधी तैयारियों और सुरक्षा…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
2 min read
रक्षा मंत्री से मिले सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, कई अहम मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

नई दिल्ली : देश के 31वें सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभालने के बाद गुरुवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह बैठक भारतीय सेना की संचालन संबंधी तैयारियों और सुरक्षा मामलों पर केंद्रित थी। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने जनरल धीरज सेठ को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

 

रक्षा मंत्रालय में यह शिष्टाचार भेंट ऐसे समय में हुई है, जब भारत अपनी सैन्य क्षमताओं को तेजी से आधुनिक बना रहा है। बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप सशस्त्र बलों के व्यापक आधुनिकीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्री और नए थल सेना प्रमुख के बीच यह मुलाकात आने वाले समय में भारतीय सेना की रणनीतिक दिशा और प्राथमिकताओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मुलाकात के दौरान भारतीय सेना की वर्तमान परिचालन तैयारियों, सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति, सेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देने तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को भारतीय थलसेना की कमान संभाली है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने बुधवार को ‘विजय’ नामक अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा मकसद स्वदेशी तरीकों का इस्तेमाल करके युद्ध जीतना होगा। हम अपनी सीमाओं और उभरते खतरों के बारे में लगातार विजिलेंस बनाए रखेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का असरदार तरीके से मुकाबला करने के लिए ऑपरेशनल रेडीनेस का हाई लेवल बनाए रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकताओं में सेना में आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग, एआई-आधारित क्षमताओं का विस्तार, स्वदेशी रक्षा उद्योग को प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा तथा तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता को और मजबूत करना शामिल है। -------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…