द इंडियन व्यू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। बतौर मुख्य कार्यक्रम यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
1 min read
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। बतौर मुख्य कार्यक्रम यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त परेड होगी।गृह मंत्रालय के अनुसार रक्षा मंत्री के साथ गृह राज्य मंत्री, सीएपीएफ और सीपीओ के प्रमुख, सेवानिवृत्त डीजी और अन्य अधिकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्री कार्यक्रम के दौरान शहीदों की वीरता को याद करेंगे और पुलिस बलों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का समापन हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों की स्मृति वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा। यहां पर 22 से 30 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शहीदों के परिवारों की यात्रा, पुलिस बैंड प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली, “रन फॉर मार्टियर्स”, रक्तदान शिविर, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बलों के साहस, बलिदान और सेवाओं को याद करना है।उल्लेखनीय है कि हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन दस बहादुर पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीन की घात लगाकर की गई हमले में शहादत दी थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…