रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, कहा- उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष सफर, कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति…

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष सफर, कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के गगनयान मिशन के भविष्य पर चर्चा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभाशुं शुक्ला के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने उनके प्रेरणादायक अंतरिक्ष सफर, अंतरिक्ष में किए गए अहम प्रयोगों, विज्ञान और तकनीक में हो रही प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के भविष्य पर चर्चा की। उनका यह सफर भारत के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर उनके सफल मिशन के बारे में एक हल्की-फुल्की बातचीत की। इस मुलाकात में दिलचस्प यह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनसे होमवर्क पर अपडेट लिया, जिस पर ग्रुप कैप्टन ने बताया कि उन्होंने होमवर्क पूरा कर लिया है।
नई दिल्ली में शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। शुभांशु शुक्ला ने उन्हें अंतरिक्ष में बिताए गए पल और अपने अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने अंतरिक्ष में किए गए रिसर्च के बारे में भी अवगत कराया।
पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए पूछा, मैंने जब आपको होमवर्क कहा था, उसका क्या प्रोग्रेस हुआ है? इस पर शुभांशु शुक्ला ने हंसते हुए कहा, बहुत अच्छा प्रोग्रेस हुआ है। लोग मुझे चिढ़ाते थे कि तुम्हारे प्रधानमंत्री तुम्हें होमवर्क देते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर करते हुए लिखा था, शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
