द इंडियन व्यू

रक्षा मंत्री और सीएम योगी का नोएडा दौरा, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का करेंगे निरीक्षण

नोएडा : नोएडा में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। यह दौरा सुरक्षा और औद्योगिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों नेता नोएडा सेक्टर-81…

Ragwendra P Singh
August 29, 2025
2 min read
रक्षा मंत्री और सीएम योगी का नोएडा दौरा, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का करेंगे निरीक्षण

नोएडा : नोएडा में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। यह दौरा सुरक्षा और औद्योगिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों नेता नोएडा सेक्टर-81 स्थित राफी मोहिब ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा करेंगे। इस यूनिट का नाम देशभर में तेजी से उभरते हुए एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे निर्धारित है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता यहां लगभग 3 से 4 घंटे तक समय बिताएंगे और कंपनी की कार्यप्रणाली, तकनीक तथा उत्पादन क्षमता का विस्तार से अवलोकन करेंगे।

राफी मोहिब कंपनी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उपयोग में आए ड्रोन का निर्माण किया था, जिसने रक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान की। यही नहीं, यह यूनिट एयरोस्पेस सिस्टम निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभा रही है और ‘मेक इन इंडिया’ व ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत अत्याधुनिक ड्रोन विकसित कर रही है।

दौरे को देखते हुए नोएडा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ज्वाइंट सीपी और डीसीपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की ब्रीफिंग कर रहे हैं। इस मौके पर लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा, सेक्टर-80 में एक अस्थाई हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है, जहां से वीवीआईपी का आगमन और प्रस्थान होगा।

ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के इस दौरे को औद्योगिक विकास और रक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस निरीक्षण से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में एयरोस्पेस और रक्षा उपकरण निर्माण की नई संभावनाएं खुलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लंबे समय से प्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत हैं। ऐसे में यह दौरा राज्य को डिफेंस हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…