यौन शोषण का आरोपित स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया है। उस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप…

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया है। उस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।
दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। टीम आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और आज दिन में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को अदालत में पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।इस मामले में फरार चल रहे स्वामी के ट्रस्ट से संबंधित 18 बैंक अकाउंट और 28 फिक्स डिपॉजिट एकाउंट को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया। इनमें करीब आठ करोड़ रुपये थे। आरोपित के डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी बंद करवा दिए गए।
दरअसल, दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक आश्रम के शाखा के निदेशक पर 15 से अधिक छात्राओं द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में स्वामी के खिलाफ संस्थान के एक प्रशासक से शिकायत मिली थी, जिसमें संस्थान में ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम करने वाली छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने आरोपितों द्वारा अपमानजनक भाषा, अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश और अवांछित शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि संकाय/प्रशासक के रूप में कार्यरत महिलाओं ने उन्हें आरोपितों की मांगों को पूरा करने के लिए उकसाया और दबाव डाला।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
