यूरोपीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उपसभापति से की मुलाकात
नई दिल्ली : यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों की समिति (आईएनटीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई क्रिस्टिना मेस्त्रे ने की जो…

नई दिल्ली : यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों की समिति (आईएनटीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई क्रिस्टिना मेस्त्रे ने की जो आईएनटीए की भारत के लिए स्थायी प्रतिवेदक हैं।
हरिवंश ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) विश्व के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र हैं—दोनों ही खुली बाजार अर्थव्यवस्थाएं और बहुलतावादी समाज हैं। भारत-ईयू संबंधों की दिशा निरंतर उर्ध्वगामी रही है और दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) शीघ्र ही पूर्ण होगा।
उन्होंने सितंबर 2025 में यूरोपीय संघ द्वारा घोषित नया भारत-ईयू रणनीतिक एजेंडा का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत सकारात्मक कदम बताया।
हरिवंश ने इस संयुक्त संचार में प्रदर्शित महत्वाकांक्षा और दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि यह साझेदारी को आगे बढ़ाने में विशेष रूप से व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, रक्षा, नवाचार, जलवायु, संपर्क, गतिशीलता और वैश्विक शासन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उन्होंने संसदीय आदान-प्रदान में आई सकारात्मक गति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जून 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रुसेल्स का दौरा किया था, जहां यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ सार्थक संवाद हुआ था। ऐसे संसदीय संवाद भारत-ईयू साझेदारी की मजबूती का प्रतीक हैं।
हरिवंश ने कहा कि ईयू भारत का प्रमुख व्यापार और निवेश भागीदार होने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है। पिछले वित्त वर्ष में यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय व्यापारिक भागीदार रहा।
हरिवंश ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पक्ष एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं—एक सफल एफटीए को साकार करने का, जो वर्तमान अस्थिर भू-राजनीतिक परिस्थितियों में भारत और ईयू के बीच विश्वसनीय साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह बैठक ऐसे समय हुई जब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रुसेल्स में अपने यूरोपीय समकक्षों के साथ वार्ता के लिए मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
