यूरोपा लीग फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम की धमाकेदार एंट्री, चैंपियंस लीग का सपना बरकरार
मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने जीत के साथ यूरोपा लीग के फाइनल में जगह बनाकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा। साभार : गूगल इंग्लैंड की इन दोनों टीमों की इंग्लिश प्रीमियर लीग में…

मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने जीत के साथ यूरोपा लीग के फाइनल में जगह बनाकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा।

इंग्लैंड की इन दोनों टीमों की इंग्लिश प्रीमियर लीग में स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन यूरोप की दूसरे स्तर की प्रतियोगिता यूरोपा लीग को जीतने पर उन्हें चैंपियंस लीग में जगह मिल जाएगी।
यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में सेमीफाइनल के दूसरे चरण में एथलेटिक बिलबाओ को 4-1 से हराया और इस तरह से स्पेन के क्लब के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। टोटेनहैम ने नॉर्वे के क्लब बोडो ग्लिम्ट को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से हराकर 5-1 से जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
