यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फाइनल में
लखनऊ। यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (यूपीएसजेए) और दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिल्ली…

लखनऊ। यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (यूपीएसजेए) और दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (डीएसजेए) को 53 रन और
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने उत्तराखंड प्रेस क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।
डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल में यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 158 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज मयूर ने 50 और बालक राम ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डीएसजेए से अभिषेक त्रिपाठी को एक विकेट मिला। जवाब में डीएसजेए की टीम 15 ओवर में छह विकेट खोकर 105 रन बना सकी।
गौरव त्यागी ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। यूपीएसजेए से सुधीर अवस्थी, अमृत शर्मा और मयूर शुक्ला ने एक विकेट लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मयूर शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड प्रेस क्लब ने 15 ओवर में चार विकेट
खोकर 109 रन बनाए। शोभन गुसाईं ने 52 और ठाकुर नेगी ने 20 रन का योगदान दिया।
दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आकाश रावल, मधुर राय और राजीव पांडेय को एक-एक विकेट मिला। जवाब में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने 11वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भानू प्रताप ने नाबाद 49 और
अनूप देव ने नाबाद 26 रन की पारी खेली।
उत्तराखंड प्रेस क्लब से साकेत पंत और प्रकाश भंडारी का एक-एक विकेट मिला। इससे पहले एमएलसी अविनीश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को अखिलेश दास स्टेडियम में यूपी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच खेला जाएगा
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
