द इंडियन व्यू

यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन एकतरफा मुकाबले, कई खिलाड़ी अगले दौर में

लखनऊ। वैदिक शुक्ला, अदम्य भदौरिया, अर्णव श्रीवास्तव, वैश्विक, ध्रुव सहित युवा खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन बालक अंडर-14 एकल में सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।…

Ragwendra P Singh
December 23, 2025
2 min read
यूपी स्टेट टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन एकतरफा मुकाबले, कई खिलाड़ी अगले दौर में

लखनऊ। वैदिक शुक्ला, अदम्य भदौरिया, अर्णव श्रीवास्तव, वैश्विक, ध्रुव सहित युवा खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन बालक अंडर-14 एकल में सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
दूसरी ओर अंडर-10 वर्ग में अक्षत सिंह, अभिराज राजपूत और आयुष्मान शर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की।

विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट का अध्यक्ष मुख्य अतिथि यूपी टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल व विशिष्ट अतिथि गृह सचिव अटल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त लेते हुए व ट्राफियों का अनावरण करके किया।

मुख्य अतिथि डा. नवनीत सहगल ने कहा कि यूपी टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए) की कोशिश है कि ग्रास रूट पर हम प्रतिभा निखारे। उन्होंने कहा है कि यूपी की सरकार पूरी मदद कर रही है और हम अंतरराष्ट्रीय एक्पोजर की प्रतियोगिता कराते रहे है और इस वर्ष भी कई प्रतियोगिताएं होंगी।

वहीं विशिष्ट अतिथि अटल राय ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कोशिश कर ही है कि प्रदेश में ऐसा खेल इकोसिस्टम डेवलप हो जिससे जमीनी स्तर पर ही प्रतिभाओं की पहचान हो और उसे पूरा सपोर्ट मिले।

इस अवसर पर यूपीटीए के सचिव पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर एके सिन्हा, आयोजन सचिव समित केसरी सहित अन्य मौजूद रहे।

बॉयज़ अंडर-14 एकल के पहले दौर में वैदिक शुक्ला ने श्रेयांश सोरेन को 4-0 से हराया। रिदित सिकरी ने पाराशर चौधरी को कड़े मुकाबले में 5-4(0) से शिकस्त दी। राजवीर यादव ने अथर्व श्रीवास्तव को 4-1 से हराया। दूसरी ओर पवित सिंह, अदम्य भदौरिया, अर्णव श्रीवास्तव, वैश्विक गौतम, सूफियान, ध्रुव सिंह और अर्णव गर्ग ने भी अपने-अपने मैच 4-0 से जीतकर शानदार शुरुआत की।

बालक अंडर-10 एकल के पहले दौर में आर्याश वर्मा ने देवांक पी सिंह को 5-4(0) से हराया। दूसरी ओर आद्विक सिंह ने ओंकार बाजपेई को 4-1 से पराजित किया। वहीं अक्षत सिंह, अभिराज राजपूत, प्रत्यूष गौतम, आयुष्मान शर्मा, आरुष गर्ग, सात्विक क पटेल, अथर्व शर्मा और विदित खंडेलवाल ने एकतरफा जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।