द इंडियन व्यू

यूपी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी का इंतकाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, शहर काजी मेरठ, अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी में दीनयात के पू्र्व अध्यक्ष, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इस्लामी विद्वान प्रोफेसर जैनुस साजिदीन सिद्दिकी का सोमवार की सुबह…

Ragwendra P Singh
March 10, 2025
2 min read
यूपी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी का इंतकाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, शहर काजी मेरठ, अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी में दीनयात के पू्र्व अध्यक्ष, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इस्लामी विद्वान प्रोफेसर जैनुस साजिदीन सिद्दिकी का सोमवार की सुबह इंतकाल हो गया। तबीयत बिगड़ने पर आज सुबह ही उन्हें धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोक में पूरे इलाके के बाजार बंद हो गए।

शहर काजी के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शोक जताने के लिए शहर के प्रमुख लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। उनके पुत्र डॉक्टर सालेकीन को सांत्वना दी, ढांढस बंधाया और शहर काजी के निधन पर शोक जताया।उनके इंतकाल की सूचना मिलते ही शोक संवेदना जताने के लिए शहर उनके आवास पर उमड़ पड़ा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी शहर काजी के आवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी, कारी सलमान, हाजी शीराज रहमान, डॉक्टर बदर महमूद एडवोकेट, कारी शफीकुर्रहमान कासमी, कारी अफ्फान, अहतेशाम इलाही, मईनुद्दीन पहलवान, महफूज गुड्डू ने भी उनके निधन पर शोक जताया। जमीयत उलेमा शहर के महामंत्री कारी सलमान कासमी ने बताया कि आज रात 10.30 बजे रात में शाही जामा मस्जिद में शहर काजी की जनाजा ए नमाज होगी। चिश्ती साहब कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। बताया कि आज सुबह उन्होंने फज्र में नमाज अदा की थी और नमाज अदा करने के बाद घर जाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब 10:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें